टेस्टोस्टेरोन एक स्टेरॉइड हार्मोन हैं। जो पुरुषों में उनके वृषण और एड्रेनल ग्रंथि से उत्पादित होता हैं। टेस्टोस्टेरोन महिलाओं में कम मात्रा में पाया जाता हैं, जबकि यह पुरूषों में अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। यह पुरुषों की यौनशक्ति को बढ़ाता हैं। इसके अलावा यह पुरुषों के चेहरे पर बाल आना, आवाज का भारी होना और मांसपेशियां बढ़ना आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। टेस्टोस्टेरोन का स्तर हमारे शरीर में 40 वर्ष की उम्र तक शिखर पर रहता हैं। फिर इसके बाद धीरे-धीरे कम होता जाता हैं। लेकिन आजकल लोगों में गलत खानपान, मोटापा, एक्सरसाइज ना करना और गलत आदतों की वजह से टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो रहा हैं। इस लेख में आप प्राकृतिक तरीकों से Testosterone Kaise Badhaye के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगें।

शरीर में टेस्टोस्टेरोन होने के फायदे और नुकसान
- टेस्टोस्टेरोन पुरुषों और महिलाओं में बेहतर यौनशक्ति के लिए महत्वपूर्ण होता हैं।
- टेस्टोस्टेरोन शारीरिक मजबूती, कोलेस्ट्रोल, दिमाग तेज करने, इरेक्टाइल कार्य, फैट कम करने में मदद करता हैं।
- टेस्टोस्टेरोन मांसपेशियों, ताकत और हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता हैं।
- टेस्टोस्टेरोन की कमी से हमारे शरीर में कई दिक्कतें पैदा हो सकती हैं जैसे: – मोटापा होना, दाढ़ी के बालों का कम आना,
- हड्डियों का कमजोर होना और कमजोर सेक्स क्षमता कम होना आदि।
टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएं – Testosterone Kaise Badhaye in Hindi
इस आर्टिकल में आपको टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए 6 प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं, जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कमी की समस्या को दूर कर सकती हैं।
1. व्यायाम – Exercise
एक्सरसाइज करने से टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाता हैं। इसलिए रोज एक्सरसाइज करने से कम टेस्टोस्टेरोन लेवल वाले पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मदद करता हैं। साथ ही एक्सरसाइज आपके शरीर में ऊर्जा और सहनशीलता बढ़ाती हैं, और इससे आपको अच्छी नींद आती हैं। जिससे टेस्टोस्टेरोन बहुत ही जल्दी बढ़ता हैं। आप टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने के लिए आप कार्डियो एक्सरसाइज जैसे रनिंग, स्विमिंग और एरोबिक, वेट ट्रेनिंग, वेट लिफ्टिंग जैसे बेंच प्रेसेस, स्क्वाट, डेड लिफ्ट कर सकते हैं और अच्छे रिजल्ट के लिए थोड़ी-थोड़ी देर पर भारी वजन उठाएं। एक्सरसाइज के दौरान बॉडी को रिकवर करने का पर्याप्त समय दें। नहीं तो टेस्टोस्टेरोन के लेवल पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता हैं। अगर आप अपने टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज जरूर करें।
तनाव आपकी नींद को प्रभावित करती हैं। साथ ही यह आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को भी कम करती हैं। जब कभी हम तनाव में होते हैं, तो हमारे शरीर का कोर्टिसोल (Cortisol) का लेवल बढ़ने लगता हैं। जैसे-जैसे हमारे शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता हैं, वैसे-वैसे ही टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने लगता हैं। तनाव आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने एक बड़ा कारण हैं। इसलिए आप अपने तनाव को कम करें। तनाव कम करने के लिए योगा, वर्कआउट और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। आप जितना खुश रहेगें, उतना ही टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ेगा।
3. अच्छी नींद – Good Sleep
अच्छी नींद शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरुरी हैं। अच्छी नींद हमारे टेस्टोस्टेरोन लेवल को भी बढ़ाती हैं। जो लोग एक सप्ताह में रात को 5 घंटे से कम नींद लेते हैं, उनमें सम्पूर्ण नींद लेने वालों की तुलना में 10 से 15% कम टेस्टोस्टेरोन का लेवल पाया जाता हैं। नींद की कमी होने से हमारे शरीर में कोर्टिसोल (Cortisol) की मात्रा बढ़ती हैं, जिससे टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होता हैं। द नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार प्रत्येक रात 7 से 9 घंटे की क्वालिटी नींद जरूर लेनी चाहिए। एक अच्छी नींद लेने के लिए सबसे सही समय रात 9:30 बजे से लेकर सुबह 4:30 बजे तक का होता हैं। अपनी नींद को अच्छा करने के लिए सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बंद कर दें और सोने से पहले थोड़ा मेडिटेशन जरूर करें।
4. डाइट क्या लें – Diet
अगर आप टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हमेशा विटामिन, जिंक, हेल्दी फैट और खनिज से भरपूर संतुलित डाइट लेनी चाहिए। आइए जानते हैं टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए।
क्या खाना चाहिए
टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में देशी घी, पनीर, दूध, दही, दाल, डाई फूड्स, चना, नारियल, छोले, मशरूम, कद्दू के बीज, हरी सब्जी, सबूत अनाज, अंडा और नॉनवेज शामिल कर सकते हैं।
क्या नहीं खाना चाहिए
कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए जैसे चाय, सोयाबीन, चीनी कम करें, शराब ना पीए और मैदा से बनी चीजें ना खाए।
5. सूरज का प्रकाश – Sunlight
विटामिन डी की कमी से टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने लगता हैं। सूर्य की किरणें टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बूस्ट करने में सहायक होती हैं। ऐसा पाया गया हैं कि कम टेस्टोस्टेरोन वाले लोगों में अक्सर विटामिन डी की कमी पाई जाती हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पाई जाती हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर आपको विटामिन डी की गोली लिखकर देंगे। अगर आप विटामिन डी को नेचरल तरीकों से बढ़ाना चाहते हो, तो सूरज की किरणें से बेहतर कोई दूसरा तरीका नहीं हो सकता हैं। रोज सुबह और शाम 10 से 15 मिनट तक सूर्य की किरणें लेने से शरीर में विटामिन डी बढ़ता हैं। एक अध्ययन के अनुसार सूर्य की किरणें लेने से हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन्स कम होता हैं। शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन्स जितना कम होगा, उतना ही टेस्टोस्टेरोन शरीर में बढ़ेगा। इसलिए रोजाना सुबह और शाम धूप में जरूर जाएं।
6. आयुर्वेदिक मेडिसिन – Ayurvedic Medicine
बहुत से लोग टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए टेस्टोस्टेरोन स्टेरॉयड इंजेक्शन लेने लगते हैं। जो शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता हैं। स्टेरॉयड इंजेक्शन लेने से बहुत से नुकसान हो सकते हैं जैसे – Hair loss, Heart attack, High BP की समस्या, Kidney disease आदि होने लगती हैं। जब लोग बाहर से टेस्टोस्टेरोन स्टेरॉयड इंजेक्शन लेने लगते हैं, तो उनका शरीर अंदर से टेस्टोस्टेरोन बनाना बंद कर देता हैं। टेस्टोस्टेरोन के लेवल को प्राकृतिक तरीकों से आसानी से बढ़ाया जा सकता हैं। शिलाजीत और अश्वगंधा से आप अपने टेस्टोस्टेरोन के लेवल को नेचुरली बढ़ा सकते हैं। शिलाजीत और अश्वगंधा को गरम दूध में डालकर इसका सेवन करें।
निष्कर्ष
आपको हमारा यह आर्टिकल Testosterone Kaise Badhaye जरूर पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए 6 प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं, जो टेस्टोस्टेरोन कमी की समस्या को दूर कर सकती हैं। अगर आपको इस तरह के आर्टिकल पढ़ना पसंद हैं, तो आप हमारे ब्लॉग को जरूर विजिट कर सकते हैं।